{"_id":"5f3439a98ebc3eabed24c200","slug":"accidant-auraiya-news-knp5765654108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम मकान में घुसी, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डीसीएम मकान में घुसी, दंपति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। बेला- बिधूना मार्ग पर गांव पुरवा दूजे में बुधवार को तड़के सड़क पर अचानक सांड़ आ जाने से डीसीएम अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। घर की बीम टूट कर गिरने पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और उसमें सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, दो अन्य भाग गए हैं।
गांव पुरवा दूजे में बुधवार को तड़के लगभग 4:30 बजे चिप्स लदी डीसीएम तेज रफ्तार से आ रही थी। एकाएक एक सांड़ सामने आ गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर रामचंद्र के घर के बाहर लगे नीम के पेड़ को उखाड़ते हुए तारों को तोड़ मकान में जा घुसी। मकान के बरामदे में सो रहे रामचंद्र (62) और पत्नी आशा देवी (58) बीम टूटकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
धमाके की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे रामचंद्र के पुत्र आ गए और माता- पिता को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाने के उपनिरीक्षक संजीव यादव ने एंबुलेंस से घायलों को बिधूना सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने तर्विा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन से डीसीएम को निकलवाकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। उपनिरीक्षक संजीव यादव ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घायल पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।