{"_id":"5f036fe08ebc3e42f20fcc21","slug":"accidant-auraiya-news-knp5697168121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की शादी में आई मौसी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की शादी में आई मौसी की करंट से मौत
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव सुखलालपुर में भतीजी की शादी में आई मौसी की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव सुखलालपुर में रविवार को विनोद की बेटी पूजा की शादी शामिल होने के लिए अयाना से पूजा की मौसी भूरी देवी (35) पत्नी अशोक कुमार भी आई थी। सोमवार की सुबह विदाई के बाद वह शौच के लिए जा रही थी, दरवाजे में करंट आ रहा था, हाथ लगाते ही वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि परिजनों से सूचना मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। परिजनों के तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।