{"_id":"5f021ba08ebc3e431836d7f4","slug":"accidant-auraiya-news-knp569517863","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बिजली पोल टूटा, भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बिजली पोल टूटा, भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। बेला रोड पर रविवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पोल टूटने से सहायल कस्बे की बिजली गुल हो गई। विद्युत पोल टूटने से केबल गिरने से एक घर की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, अनियंत्रित ट्रक व केबल में स्पार्किंग होने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
रविवार को दोपहर तकरीबन एक बजे बेला रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पोल टूट कर गिर गया। अनियंत्रित ट्रक व पोल टूटने से केबल में स्पार्किंग होते देखकर वहां अफरातफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोगों ने आसपास की दुकानों में जाकर अपनी जान बचाई। पोल टूटने से केबल गिरने से एक घर की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इस बीच कस्बे के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया। पोल टूटने के बाद कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
उधर, दोपहर में ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि टूटे पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।