{"_id":"5ecab08c8ebc3e90b33b072f","slug":"accidant-auraiya-news-knp5618591200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहनटोला में एक घर में निर्माण कार्य के दौरान इलेक्ट्रिक मशीन से लिंटर काट रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसे 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और खूब हंगामा किया। जानकारी मिलने पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष व सीओ सिटी ने समझाबुझा कर सबको शांत कराया। सीओ नेतहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब परिजन माने। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
मोहल्ला बहनटोला में रविवार को एक घर में निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर सुरजीत (36) पुत्र कन्हैयालाल निवासी नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा मशीन से लिंटर काटने का काम कर रहा था। इसी बीच मशीन में करंट आने से झटका लगने से सुरजीत गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी।
इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजन निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग को लेकर अड़ गए। जानकारी होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन तथा साथ ही सीओ सिटी ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखे जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर पीड़ित परिजन माने।