फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

हेलमेट ने बचाई युवक की जान

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में चिरूहूली गांव के सामने दिल्ली-कोलकता हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगाए होने की वजह से उसके पति की जान बच गई। घायल को गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर (कानपुर देहात) के जलालपुर गांव निवासी रामचरन का बेटा राजेश (32) पत्नी शिव देवी (30) के साथ भरथना क्षेत्र के भरतिया कोठी नरायनपुर गांव में अपनी भांजी राखी की शादी शामिल होने गया था। शुक्रवार की दोपहर राजेश पत्नी के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। दोपहर लगभग 2: 30 बजे उनकी बाइक चिरूहूली गांव के सामने हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे उतरी ही थी कि तभी तेज गति में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक की सीट पर पीछे बैठी शिवदेवी उछलकर पेड़ से जा टकराई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जबकि, हेलमेेट लगाए होने के कारण राजेश का सिर बच गया। उसके हाथ में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

स्थानीय लोग दंपति को फौरन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने शिव देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में राजेश को कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर राजेश और शिव देवी के परिजन अस्पताल पहुंचे और शिव देवी का शव देखकर बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed