{"_id":"5e2c8da78ebc3e4b3a57ac3d","slug":"accidant-auraiya-news-knp5406738181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर आने से उछली बाइक, महिला की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर आने से उछली बाइक, महिला की गिरकर मौत
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। नगरिया रोड पर पुल के नीचे बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर चले गए।
अछल्दा के नगरिया रोड पर रेल फ्रेट कॉरिडोर पुल के नीचे वाहनों को निकलने के लिए बनाए गए मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बना हुआ है। शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे बिधूना कोतवाली क्षेत्र के इंदपामऊ गांव निवासी राजेश्वरी देवी (55) रिश्तेदारी से बाइक से रिश्तेदार के साथ लौट रहीं थी।
पुल के नीचे पहुंचते ही बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलने से महिला सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पिकअप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसी पिकअप से शव को अपने गांव ले गए। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
नगरिया रोड पर रेल फ्रेट कॉरिडोर पुल के नीचे गड्ढों व स्पीड ब्रेकर की वजह से आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। पुल के नीचे गड्ढों व ब्रेकर की जब भी शिकायत की जाती है तो ठेकेदार मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर देते हैं। इससे सड़क पर कुछ दिन बाद फिर गड्डे हो जाते हैं। बारिश में जलभराव से हालत ज्यादा खराब हो जाती है। इलाकाई लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से तमाम मर्तबा शिकायत के बाद भी सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है।