{"_id":"5de5579c8ebc3e54d4470497","slug":"accidant-auraiya-news-knp5296884144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, कार चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, कार चालक बाल-बाल बचा
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। नहर पुल पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए।
सोमवार को सुबह 10:30 बजे दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिनपुरापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान टीपू सिंह के परिजन इनोवा कार से कानपुर एक गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कंचौसी नहर पुल पर कुछ सामान खरीदने के लिए कार को रोका।
तभी पीछे से आ रहे खाद लदे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व प्रधान के परिजन और कार चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान नहर पुल पर जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना मंगलपुर चौकी व कंचौसी चौकी के सिपाही उदय प्रताप ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया। बाद में दोनों गाड़ियों के मालिकों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आपस में समझौता कर लिया।