{"_id":"5dc314be8ebc3e5b4b1a05b1","slug":"accidant-auraiya-news-knp5242228200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना सांड़ ने किसान को दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना सांड़ ने किसान को दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में मंगलवार की शाम छुट्टा सांड़ ने एक किसान को दौड़ा लिया। किसान को गिराकर सींग से हमला कर व पैरों से कुचल कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के खेतों मे मौजूद किसानों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन इलाज के लिए कानपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नौगवां गांव निवासी राम किशुन दीक्षित (75) पुत्र किशन बिहारी मंगलवार की शाम को अपने खेत पर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे सांड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। काफी दूर तक दौड़ाने के बाद जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सींग से हमला कर व पैरों से कुचल कर रा किशुन दीक्षित को लहूलुहान कर दिया।
यह देख आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह सांड़ को भगाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राम किशुन को इलाज के लिए कानपुर ले गए, वहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन रात में शव लेकर गांव लौट आए।
विज्ञापन
बुधवार को औरैया यमुना घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल पवन दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर तहसील बिधूना भेज दी है। किसान के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा लखन लाल गांव में रहकर खेती करता है। छोटा बेटा गिरजाशंकर लखनऊ में नौकरी करता हैं। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।