फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

भैया दूज मनाने मायके जा रही महिला को ट्रक ने कुचला

Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
accidant
फफूंद (औरैया)। मुरादगंज तिराहे पर बुधवार की शाम भैया दूज पर बाइक से पति के साथ मायके जा रही महिला को बाइक से उतरते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला ट्रक के पिछले पहिए में फंस गई और ट्रक की पहिया उसके ऊपर से गुजरने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से पति भी घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर भागने के प्रयास में महिला के शव को करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। बाद में मौका पाकर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को घटना स्थल पर ही छोड़कर शव लोडर में लादकर ले गई। कुछ ही देर पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव मौके पर लाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाने की कोशिश की तो आक्रोशित ग्रामीणों व पुलिस में पथराव होने लगा। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के केबिन की मड़ैया निवासी सुघर सिंह बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे बाइक से अपनी पत्नी कमलेश कुमारी (38) के साथ भैया दूज पर उसके मायके फफूंद थाना क्षेत्र के गांव लड़ैयापुर जा रहा था। मुरादगंज तिराहे पर कमलेश कुमारी बाइक से उतर कर कुछ सामान खरीदने लगी और पति सड़क के किनारे खड़ा होकर इंतजार करने लगा। तभी पाता से दाना लादकर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और पति घायल हो गया। महिला का शव ट्रक के पिछले पहिए में फंसने से चालक लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुए ले गया। बाद में मौका पाकर ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को रोता बिलखता वहीं छोड़कर शव लोडर में लादकर लेकर चली गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को मौके पर लाने की मांग को लेकर तिराहे पर जाम लगा दिया।

इस दौरान डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। माहौल बिगड़ता देख सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय और अछल्दा, अयाना, दिबियापुर व अजीतमल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शव आए बिना जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाने की कोशिश की। बात बढ़ने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव होने लगा। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा, तब जाकर जाम खत्म हो सका। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं पर भी डंडे बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed