{"_id":"62eebe885e27f814135a5fae","slug":"accelerate-the-construction-of-the-martyr-site-auraiya-news-knp7116069199","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः शहीद स्थल के निर्माण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः शहीद स्थल के निर्माण में लाएं तेजी
विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी-05- गिरजा देवी
- फोटो : AURAIYA
अयाना। क्षेत्र के बीझलपुर में बन रहे शहीद स्थल का शनिवार दोपहर जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही पास में लगाए गए पेड़-पौधों को हरा भरा रखने के लिए सबमर्सिबल लगाने के जेई जिला पंचायत को निर्देश दिए।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के शहीद स्मारक, शहीद स्थलों का जीर्णोद्धार व नया निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दिनों जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की मांग पर बीझलपुर में शहीद स्थल का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
शनिवार को निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य देखा और जिला पंचायत के जेई समशुल रहमान खान को अमृत शहीद उपवन में पेड़ पौधों को पानी देने के लिए सबमर्सिबल लगाने के निर्देश दिए। बता दें कि 12 मई 1858 से 16 मई 1858 तक अंग्रेजों से हुए युद्ध में 81 सेनानी शहीद हुए थे। इसमें बीझलपुर के पांच भाई भी शामिल थे। यहां पर उनके नाम से नीम के पांच पेड़ लगाए गए थे, इसी स्थल पर अमृत शहीद उपवन बनाया जा रहा है।

शहीद स्थल पर निर्माण कार्य देखते जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन