फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ABVP workers protested during torchlight procession

Auraiya News: मशाल जुलूस में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Mon, 08 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers protested during torchlight procession
फोटो 07 एयूआरपी 01 कस्बा में मशाल जुलूस निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत: कार्यकर्ता
बिधूना। बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में धांधली के विरोध में हुए प्रदर्शन में निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में उबाल है। प्रदेश व्यापी आंदोलन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बिधूना के नगर मंत्री ऋषभ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर से भगत सिंह चौराहे तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, धांधली और शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विभाग के संयोजक सुदीप चौहान ने सरकार से मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया जाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को तत्काल सील कर जांच कराई जाए। कब्जाई सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक भानु प्रताप सिंह ने चेताया कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मशाल जुलूस में तहसील संयोजक राज शेखर शुक्ला, प्रेमपाल राजपूत, सहमंत्री देव पोरवाल, गोपाल, अमन, करन, अंशू, गौरव, ईशु, प्रिंस, निर्मल, आशू आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed