{"_id":"5f071a808ebc3e63db11a78f","slug":"abvp-stablishment-day-celebrated-in-auraiya-auraiya-news-knp570160654","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों में देश प्रेम पैदा करना एबीवीपी का उद्देश्य, वक्ताओं ने स्थापना दिवस पर कहीं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों में देश प्रेम पैदा करना एबीवीपी का उद्देश्य, वक्ताओं ने स्थापना दिवस पर कहीं ये बातें
विज्ञापन
फोटो 09एयूआरपी18- कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा नेता अमरचंद्र राठौर।
- फोटो : AURAIYA
औरैया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए जिले के स्कूल व कालेजों में संगठन की इकाईयां बनाने की बात कही। कहा कि एबीवीपी का मुख्य मकसद छात्रों में देश प्रेम पैदा करना है।
श्रीगुलाब सिंह महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रंजीत प्रताप सिंह राजावत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक भारतीय छात्र संगठन हैं। इसका उद्देश्य छात्रहित व राष्ट्रहित है।
विद्यार्थी परिषद का नारा ज्ञान, शीलता और एकता है। भाजपा नेता अमरचंद्र राठौर ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन 67 वर्षों से राष्ट्रहित व विद्यार्थी हित में अपना योगदान दे रहा है। इसके साथ ही संगठन समय-समय पर युवाओं को राष्ट्रहित में सजग रखकर देश के प्रति अपने दायित्वों का बोध भी कराता है।
विज्ञापन
जिला संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने बताया कि संगठन की औपचारिक रूप से स्थापना नौ जुलाई 1949 को हुई, जब इसका पंजीकरण हुआ। संगठन की स्थापना छात्रों और शिक्षकों के एक समूह ने मिलकर की थी।
इस कार्यक्रम को कार्यवाहन प्राचार्य श्रीपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, सोनल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कुलदीप, कृष्णा ठाकुर, शिवगोपाल, सोमू सविता, डा.गोविंद द्विवेदी, सुभी वर्मा, प्रतीक्षा दुबे, पायल, आदित्य मिश्रा, अंकित मिश्रा, प्रतीप सिंह सेंगर, अभिषेक, शिवा राठौर, बिशू दीक्षित आदि मौजूद रहे।