फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   About six cattle died in the cowshed in a week

Auraiya News: गोशाला में एक सप्ताह में करीब छह मवेशियों ने तोड़ा दम

Mon, 29 Jul 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
About six cattle died in the cowshed in a week
रुरुगंज। गोवंशों के संरक्षण में कई जगह लापरवाही बरती जा रही है। बिधूना ब्लाॅक की ग्राम पंचायत पीताराम रुरुगंज की गोशाला में सूखी मक्का की कर्वी खाने को मवेशी मजबूर हैं। बीमारी की हालत में एक सप्ताह के अंदर करीब छह मवेशियों ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

वहीं कई दिनों से बीमार एक मवेशी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। गोशाला में आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी बीमारी हालत में परिसर में पड़े हुए हैं, जिनकी सुध शायद ठीक से ली जाए तो जान बच सकती है। वहीं गांव निवासी शिवम कुमार, हिमाशु कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि गोशाला में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बीमार मवेशी का उपचार ठीक से नहीं हो पा रहा है। गोशाला में तीन गो सेवक है।
विज्ञापन

ठीक ढंग से दाना चारा पानी न मिलने की कारण मवेशी कमजोरी हालत में दम तोड़ रहे हैं। गोशाला की हालत दयनीय बनी हुई है। मवेशियों को भरपेट चारा भी नसीब नहीं हो रहा है। एक माह में करीब आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो चुकी है। गोशाला समुचित पानी व्यवस्था भी नहीं है। सूत्रों की माने तो मृतक गोवंशों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोशाला में संरक्षण पा रहे गोवंश की संख्या में 87 थी। जो घटकर 80 रह गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आरएन पांडेय ने बताया कि गोशाला में बीमार पड़े गोवंशों की जानकरी नहीं है। शीघ्र ही डॉक्टरों की टीम भेज कर इलाज कराया जाएगा। गोशाला की व्यवस्थाओं को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed