फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   abhiyan

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया अभियान

Sun, 30 Jun 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
abhiyan
औरैया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर फैली गिट्टी मौरंग हटवाया। 30 दुकानदारों से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। लगभग 12 लोगों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई जगह अधिकारियों व व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण से जाम की समस्या को संज्ञान में लेते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर को निर्देश जारी किया था। इसके चलते शनिवार को शहर में इंडियन ऑयल चौकी से लेकर कानपुर रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पड़ी गिट्टी व मौरंग जेसीबी से भरवाना शुरू कर दिया। सामान भरा जाता देख दुकानदारों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पास जाकर सामान को हटाए जाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें पूर्व में दी गई सूचना के बाद भी मौरंग-गिट्टी न हटाए जाने पर फटकार लगाई। इस बीच कुछ लोगों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। अभियान चलते देख कुछ लोग स्वत: ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए। इस दौरान 30 दुकानदारों से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 12 लोगों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण अभियान के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सड़क व फुटपाथ पर कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed