{"_id":"b8409864c108f731c6725a99429d3f99","slug":"aaj-mere-yaar-kee-shaadee-hai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘आज मेरे यार की शादी है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आज मेरे यार की शादी है’
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के बाद से हर तरफ सुनाई पड़ने लगेगा- ‘आज मेरे यार की शादी है’। शहर से गांव तक, गली से सड़कों तक, धर्मशाला से होटल शादी के लिए बुक हो चुके हैं। बैंडबाजा, घोड़ा, बग्घी, पंडितों की बुकिंग तीन महीने पहले ही हो चुकी हैं। 25 दिन का विशेष लग्न हैं, जिनमें हर तरफ शादियों की भरमार रहेगी।
यूं तो पहला शुभ लग्न 16 जनवरी को है, लेकिन मकर संक्रांति में भी शादी हो जाती है। ज्योतिषाचार्य लक्ष्मीकांत दुबे की माने तो जिन जोड़ों के लिए सहालग में शुभ लग्न नहीं बनते, उनकी शादी मकर संक्रांति, बसंत पंचमी और फुलेरा दूज के दिन हो सकती है। ज्योतिषियों के मुताबिक पांच मार्च तक विवाह का लग्न है। इसके बाद अप्रैल में कुछ शुभ लग्न हैं। इस सीजन में 26 अप्रैल तक की सहालग है।
------
आगरा व लखनऊ से मंगाए जाने लगे फूल
औरैया। 15 जनवरी से शुरू हो रहे शुभ लग्न को लेकर शहर के बाजार गुलजार होने लगे हैं। शहर के संजय गेट, लेडीज मार्केट, सदर बाजार से लेकर गलियों-गलियों में फूल-मालाओं के बाजार सज गए हैं। थोक विक्रेता अनुज कुमार ने बताया कि सहालग शुरू होने से पहले ही उन्होंने आगरा व लखनऊ के फूल बुक करा दिए थे। सहालग शुरू होते ही दुकानों में फूल-माला की भरमार हो जाएगी।
विज्ञापन
---------------------
दो-दो जगह बुक बैंडबाजे
औरैया। बैंडवाजा संचालक मो. शाबिर ने बताया कि 16 जनवरी से सहालगों की भरमार है। तीन महीने पहले ही बैंडबाजे बुक किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सहालग अधिक होने के कारण उन्हें कानपुर देहात और झांसी से भी बैंडबाजे मंगवाने पड़ेंगे। एक-एक दिन में दो-दो बारातों में शहनाईयां बजानी है।
--------------------------------------------
फुलेरा दूज को नहीं हो सकेंगे विवाह
औरैया। ज्योतिषी जगदीश दीक्षित ने बताया कि 9 मार्च को शादियों के लिए शुभ फुलेरा दूज है, लेकिन उस दिन विवाह नहीं हो सकेंगे। आठ मार्च को ग्रहण पड़ रहा है, जिसका असर 9 मार्च को भी रहेगा। इसलिए फुलेरा दूज के दिन विवाह नहीं हो सकेगा।
-------------------
गर्मियों में नहीं बजेगी शहनाई
औरैया। इस बार मई और जून की गर्मियों में बैंडबाजा और शहनाई की गूंज नहीं सुनाई पड़ेगी। 28 अप्रैल को शुक्र अस्त हो रहा है। शुक्र अस्त होनेे पर शुभ कार्य नहीं हो सकते हैं। डूबे हुए शुक्र का उदय 10 जुलाई को होगा। इसकी वजह से गर्मियों में विवाह आदि नहीं हो सकेंगे।
-----
यह है प्रमुख लग्न तिथियां
जनवरी - 16, 24, 25, 26, 29, 30
फरवरी - 8 ,9, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25
मार्च - 5 और 6 मार्च
------------------------