{"_id":"399ef99e16b622019c49e72a1adcdfa5","slug":"aaj-brj-mein-horee-re-rasiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बृृज में होरी रे रसिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बृृज में होरी रे रसिया...
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन समारोह के बाद शनिवार देररात औरैया महोत्सव में कलाकारों ने भवाई नृत्य, दीपक नृत्य और बृज की होरी के कार्यक्रम प्रस्तुत कर महोत्सव पंडाल को बृज के रंग में रंग दिया। इस दौरान सैकड़ों दर्शकों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत डीएम माला श्रीवास्तव ने की। बृज वंदना राधा रानी को प्रणाम, जगत महारानी को प्रणाम से कार्यक्रम को गति दी गई। श्रीजीत सांस्कृतिक कला मंच के जगदीश बृजवासी एंड पार्टी के कृष्ण की भूमिका में रवि शर्मा और राधा की वेशभूषा में नीतू शर्मा ने रासलीला रचाई। उनके मंचन को देखकर दर्शक राधे श्याम के भक्ति रंग में रंगे नजर आए।
कार्यक्रम में सुबोध शर्मा ने सिर पर एक सौ एक दीपकों को रख दीपक नृत्य पेश किया। विभिन्न मुद्राएं पेश कर सुबोध ने सभी को हैरत में डाल दिया। वहीं भवाई नृत्य में रीना ने कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुंचाने में योगदान किया। बृज की लट्ठमार होली गीत आज बृज में होरी रे रसिया कार्यक्रम को देख दर्शक समेत डीएम तक अपने कदमों को न रोक सकीं।
विज्ञापन
मयूर नृत्य और लोकगीतों पर मथुरा के कलाकारों ने बेहतर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को समापन तक पहुंचाया। इस मौके पर आयोजक नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि कार्यक्रम को सफलता तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान डीएम का है। कार्यक्रम में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, सीओ सिटी सुभाष अत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।