{"_id":"5e0ce7528ebc3e87a02357c0","slug":"aag-se-teen-ghar-jale-auraiya-news-knp5357431198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी जली, दो भैस की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी जली, दो भैस की जलकर मौत
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के तिज्जा पुरवा गांव में मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से तीन झोपड़ियों में आग लग गई। इससे गृहस्थी, अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक लाखों के नुकसान हो चुका था।
तिज्जा पुरवा गांव निवासी रमेश बाबू, नंद राम, व राजेश की झोपड़ी में मंगलवार रात आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के लोग हैंडपंपों, सबमर्सिबल में पाइल लगाकर व बाल्टी लेकर आग बुझाने में जुट गए। आग विकराल होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंचे एसएसआई शैलेश पाण्डेय ने ग्रामीणों की मदद से प्राइवेट इंजन चलाकर आग पर काबू पाया। पीड़ित नंदराम ने बताया कि घर में रखा गल्ला व गृहस्थी का सामान, कपड़े, 15 बोरा धान, 8 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। 2 हजार रुपये भी जल गए।
आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार ने जले हुए समान का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। एसएसआई शैलेश पाण्डेय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।