{"_id":"5f9da8ef8ebc3e9bd50628f3","slug":"aag-ke-dhuein-se-fail-raha-pradushan-auraiya-news-knp5916986109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में लगी आग से फैल रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में लगी आग से फैल रहा प्रदूषण
विज्ञापन
फोटो31एयूआरपी 26- कूड़े के ढेर में लगी आग
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। खेतों में पराली जलाने को लेकर जहां सरकार व प्रशासन कार्रवाई के निर्देशों को लेकर प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है। वहीं, नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के सफाई कर्मचारी कस्बे में लगे कूड़े के ढेर में आग लगाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। कई माह से चल रहे इस सिलसिले को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
जनता महाविद्यालय के सामने ही नगर से निकले कूड़े के लगे ढेर को नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों द्वारा रोज आग लगाकर प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण जनता इंटर कालेज व जनता महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर बना हुआ है। धुएं से श्वास संबंधी बीमारी होने की आशंका को लेकर भय व्याप्त है।
शनिवार को परेशान लोगों ने एडीएम रेखा एस चौहान को फोन द्वारा जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आए नगर पंचायत प्रशासन ने कूड़े की आग पर टैंकर से पानी डलवाकर बुझाया।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल अधिशासी अधिकारी (ईओ) विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही कूड़े के ढेर में आग लगाने पर कर्मचारी को नोटिस जारी किया था। उन्होंने कहा कि यह आग किसी सफाई कर्मी द्वारा नहीं बल्कि किसी अराजकतत्व द्वारा लगाई गई है। जिसे बुझवा दिया गया है।