फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aag,auraiya,injerd

लीकेज सिलिंडर में लगी आग, युवक झुलसा

Mon, 25 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
aag,auraiya,injerd
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं झुलसे युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कालोनी के ब्लॉक संख्या 35 निवासी मुकेश कुमार (38) ने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे घर में ही गैस सिलिंडर पर पानी गरम कर रहे थे। गैस जलाने पर लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। जिससे वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख सुनकर उनकी मां व अन्य परिजन पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। परिजनों ने तत्काल उसे 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में सरदार हरमिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनकी आरा मशीन के गोदाम में पीछे से आग लगा दी गई है। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने फोन से सूचना दी। जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचे तो लकड़ियां जल रहीं थी। इस पर तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी। साथ ही लोगों की मदद से आग पर पानी डाला। तभी फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा बचा। बताया कि तीन माह में इस तरह की दूसरी घटना है। जिसमें कोई जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed