फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Aadhaar verification hassles over, students' uniform money will arrive soon

Auraiya News: आधार सत्यापन का झंझट खत्म, जल्द आएगा छात्रों की यूनिफॉर्म का पैसा

Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification hassles over, students' uniform money will arrive soon
औरैया। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को यूनिफार्म का पैसा जल्द मिल जाएगा। आधार सत्यापन न होने के कारण हजारों छात्रों का पैसा अटक गया था। अब शासन ने इस योजना के लिए आधार सत्यापन की अनिवार्यता खत्म कर दी है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाला पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों में 95,658 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों को यूनिफॉर्म, बस्ता व जूते के लिए 1200 रुपये शासन की ओर दिए जाते हैं। सितंबर माह में यह धनराशि छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेज दी जाती है। इसके लिए छात्रों को आधार का सत्यापन कराना होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम ऐसे छात्र हैं, जिनका आधार या तो अभी बना नहीं या उनके आधार में गलतियां हैं। इसी के चलते छात्रों को आधार सत्यापन में परेशानी आ रही है। जिले में 15,106 छात्र ऐसे हैं, जिनके आधार का सत्यापन नहीं हो पाया, जबकि 68,294 छात्रों के आधार का सत्यापन हो गया था।
विज्ञापन

इनको सितंबर माह में ही यूनिफॉर्म का पैसा मिल गया था। बड़ी संख्या में छात्र इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाते। इस पर प्रत्यके जिले से ऐसे छात्रों का विवरण मांगा गया। ऐसे छात्रों की संख्या बहुत अधिक मिलने पर शासन ने आधार सत्यापन की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग से छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों का विवरण भेजने को कहा गया, जोकि भेज दिया गया है। उम्मीद जताई गई है कि इसी सप्ताह यह पैसा बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी ने दस्तक दे दी है, ऐसे में कई जगह छात्र स्वेटर पहनकर स्कूल जाने लगे हैं। जिन छात्रों को यूनिफॉर्म का पैसा नहीं मिला, उनके अभिभावक अब खुद ही स्वेटर खरीदने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि देर-सवेर पैसा आ ही जाएगा।

यूनिफॉर्म का पैसा भेजने से पहले छात्रों के आधार का सत्यापन अनिवार्य था। इसमें दिक्कतें आ रही थीं। अब इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। छात्रों व अभिभावकों के बैंक खाते का विवरण भेज दिया गया है। जल्द ही पैसा भेज दिया जाएगा।
- संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed