{"_id":"684727da41fe92e2e204238a","slug":"a-young-mans-health-deteriorated-in-an-auto-and-he-died-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127166-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो में बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो में बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत
Mon, 09 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। सैफई से दवा लेकर लौट रहे युवक की रास्ते में ऑटो में तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने फौरन ऑटो रुकवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन शव घर ले गए। जहां बाद में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कुदरकोट गांव निवासी गयाप्रकाश का 32 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार सोमवार की सुबह अपनी पत्नी रेखा, भाई सचिन और संतोष के साथ ऑटो से सैफई स्थित अस्पताल में अपनी दवाई लेने गया था। वापस आते समय दोपहर करीब एक बजे इटावा जनपद के चौपला गांव में सुरेंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई।
परिजनों ने ऑटो रुकवाया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र की आंतें पलट जाती थीं, इसका काफी समय से इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।