फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man who went to work in Delhi was stabbed to death

Auraiya News: दिल्ली नौकरी करने गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sat, 03 Feb 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to work in Delhi was stabbed to death
ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर्वा कंचौसी मोड़ निवासी युवक बुआ के बेटे के बुलाने पर 31 जनवरी को गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली नौकरी करने के लिए निकला था। जहां दिल्ली में गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। एक जनवरी को तड़के परिजनों को सूचना मिली। जिसके बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सुजानपुर्वा गांव निवासी विवेक उर्फ शीलू (24) पुत्र संतोष 31 जनवरी को घर से दिल्ली के लिए निकला। परिजनों के मुताबिक दिल्ली के सी-58 लक्ष्मी पार्क नागलोई में उसकी बुआ का बेटा राहुल कुमार रहता है। जिसके बुलावे पर वह दिल्ली नौकरी करने जा रहा था। रात एक बजे के करीब राहुल व विवेक के बीच मोबाइल फोन से बातचीत भी हुई। जिसके बाद विवेक का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

बताया कि एक जनवरी की भोर विवेक का शव नागलोई से कुछ पहले पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर राहुल मौके पर पहुंचा। इधर सूचना पर परिजन दिल्ली रवाना हुए। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर पैतृक गांव सुजान पुर्वा के लिए निकले। मृतक के पिता संतोष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक के शव पर चाकुओं से गोदने के 21 निशान मिले हैं। निर्मम तरीके से हत्या की गई है। शुक्रवार देर रात तक शव के साथ परिजन के गांव पहुंचने को लेकर अन्य परिजन इंतजार करते रहे। गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed