फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man who went out with his friends died under suspicious circumstances.

Auraiya News: दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who went out with his friends died under suspicious circumstances.
फोटो-30- कुलदीप की फाइल फोटो।
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव छछूंद में शुक्रवार शाम एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शुक्रवार को दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव छछूंद निवासी कुलदीप शुक्रवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के बाहर घूमने की बात कहकर निकला था लेकिन कुछ ही देर बाद परिजन को सूचना मिली कि कुलदीप की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कुलदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुलदीप की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने परिजन से वारदात के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed