फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man walking home was hit by a tractor and died

Auraiya News: पैदल घर जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A young man walking home was hit by a tractor and died
एरवाकटरा। बिधूना रोड पर गुरुवार देर शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल घर जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

एरवा कुईली निवासी रामनिवास बाथम( 42) गुरुवार की शाम को एरवा बाजार आया था। देर शाम करीब 7:50 बजे वह घर जा रहा था। बिधूना रोड पर स्थित मामा टेंट हाउस के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से राम निवास गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनसान रास्ते पर वह काफी देर तक पड़े कराहते रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल रामनिवास को सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भाई प्रकाश व सूरज बाथम भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed