फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man entered the house and attacked the couple with a knife, injuring them.

Auraiya News: घर में घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दंपती व युवती को किया घायल

Sat, 16 May 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man entered the house and attacked the couple with a knife, injuring them.
बेला। घर में घुसे युवक ने गृहस्वामी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बचाने पहुंची पत्नी व बेटी को भी जख्मी कर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गए। वहां से आरोपी, गृहस्वामी उसकी बेटी को रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिधूना के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी अवधेश अग्निहोत्री शनिवार पांच बजे गांव हरदू निवासी दिनेश यादव के घर में घुस गया। जागने पर दिनेश यादव ने उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच मारपीट के बीच आरोपी ने चाकू मारकर दिनेश को घायल कर दिया। बचाने पहुंची पत्नी नीलम यादव और बेटी खुशी यादव को भी आरोपी ने जख्मी कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां दिनेश और उनकी बेटी खुशी व आरोपी को तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से दिनेश को गंभीर हालात में कानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed