{"_id":"68163e0ccafcc9f0c10b77c0","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-a-train-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1097765-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Sat, 03 May 2025 09:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 May 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर दिल्ली से मिर्जापुर जा रहे युवक पंकज कुमार (30) पुत्र लल्लूराम की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। चरैया जिला मिर्जापुर निवासी युवक दरवाजे के पास खड़ा था।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक की जेब में मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की शाम मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जीआरपी इंचार्ज फफूंद इम्तियाज अहमद ने बताया कि ट्रेन से गिरने से यात्री की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।(संवाद)
विज्ञापन