फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man died after consuming poisonous substance due to domestic quarrel

Auraiya News: घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died after consuming poisonous substance due to domestic quarrel
रुरूगंज। कुदरकोट निवासी युवक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालात में उसे पहले बिधूना सीएचसी और बाद में सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी रामजीत कमल का 20 वर्षीय पुत्र बृजेंद्र शनिवार को ही दिल्ली से घर आया था। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को किसी घरेलू कलह के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बिधूना सीएचसी ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सैफई अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सोमवार की सुबह शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed