Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man died after being electrocuted by an immersion rod.

Auraiya News: इमर्शन रॉड में दौड़े करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted by an immersion rod.
औरैया। शहर से सटे गांव खानपुर में शुक्रवार सुबह पानी गर्म करने के दौरान इमर्शन रॉड में दौड़े करंट की चपेट में युवक आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। परिजनों की नजर पड़ी तो इमर्शन रॉड हटाकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खानपुर निवासी रोहित (25) फर्नीचर बनाने का काम करता था। रोजाना की तरह रोहित शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पानी गर्म करने के लिए उसने इमर्शन रॉड पानी से भरी बाल्टी में लगाई। इसी दौरान रोहित करंट की चपेट में आ गया। रोहित की चीख सुनकर पास ही मौजूद परिजन दौड़कर पहुंचे। बिजली की सप्लाई बंद कर किसी तरह उसे करंट से अलग किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद वह रोहित का शव लेकर परिजन घर लौट गए। घटना को लेकर मृतक के घर में चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed