{"_id":"68618665bfd7c86ceb03964b","slug":"a-three-year-old-child-who-fell-into-a-canal-has-not-been-found-his-family-is-in-distress-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128069-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर में गिरा तीन साल का बच्चा नहीं मिला, परिजन हो रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर में गिरा तीन साल का बच्चा नहीं मिला, परिजन हो रहे बेहाल
Mon, 30 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के मटेरा गांव में 26 जून की दोपहर घर के बाहर खेलते समय तीन साल का बच्चा नहर में गिर गया था। तीन दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।
तीन दिन तक नहर में उसे तलाशने के बाद तलाशी अभियान भी बंद कर दिया गया है। उधर, परिजन बच्चे के लिए परेशान हैं।
मटेरा गांव निवासी शकील का तीन वर्षीय बेटा एजान घर के बाहर खेलते समय नहर में गिर गया था। सूचना पर आठ गोताखोरों की टीम ने उसकी तलाश की।
अगले दिन लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने भी स्टीमर से बच्चे की खोजबीन की, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने से उसका पता नहीं चला। शनिवार को गोताखोरों व ग्रामीणों ने पुलिस के साथ नहर में रस्सा भी डाला था, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
इसके बाद देर शाम पुलिस ने तलाशी अभियान बंद कर दिया। रविवार को परिजन बच्चे के मिलने की आस में नहर किनारे पहुंच गए, लेकिन अभियान बंद किए जाने पर निराश रहे। इकलौते बेटे के न मिलने से मां नसरीन रो-रोकर अचेत हो गईं।
विज्ञापन
मामले को लेकर बिधूना सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तीन दिन तक टीम ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से वार्ता कर अभियान शनिवार की देर शाम बंद कर दिया गया। बच्चे के बारे में किसी को जानकारी मिले तो सूचना देनेे की बात कही गई है।