फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A teacher who had set out to go to Kanpur to get medicines committed suicide by being run over by a train

Auraiya News: दवा लेने कानपुर जाने को निकले शिक्षक ने ट्रेन से कट कर दी जान

Mon, 13 Jan 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A teacher who had set out to go to Kanpur to get medicines committed suicide by being run over by a train
मृतक के भाई व परिजनों से बात करते जीआरपी चौकी इंचार्ज विवेक कुमार। - फोटो : मृतक के भाई व परिजनों से बात करते जीआरपी चौकी इंचार्ज विवेक कुमार।
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर फफूंद रेलवे स्टेशन के पास एक शिक्षक ने नॉन स्टॉप गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन गुजरने के बाद यात्रियों की सूचना पर जीआरपी पहुंची।
विज्ञापन

मृतक के भाई व पिता ने पहचान की। मौके से शिक्षक का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया है। हालांकि मोबाइल में पासवर्ड लगा है। परिजनों की माने तो शिक्षक दवा लेने के लिए घर से कानपुर जाने की बात कहकर सोमवार सुबह निकला था। पत्नी व परिजन शिक्षक के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बाबूदयाराम नगर निवासी रोशन त्रिपाठी (35) शिक्षक थे। रोशन तिवारी सिद्धार्थनगर के यूपीएस पडरियाजीत ब्लॉक भनवापुर में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी शादी जालौन जनपद की उरई निवासी ऊषा त्रिपाठी के साथ हुई थी। ऊषा भी सिद्धार्थ नगर में डुमरियागंज परिषदीय स्कूल में तैनात हैं। शीतकालीन छुट्टी पर दोनों घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा उनकी मां के निधन के बाद त्योहार पर मायके उरई गई थीं। रोशन दिबियापुर में भाई व अन्य परिजनों के साथ रुके थे। 14 जनवरी को उनका शीतकालीन अवकाश खत्म हो रहा था। इसलिए वह वापस सिद्धार्थनगर लौटने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार सुबह रोशन दवा लेने के लिए कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
इसी बीच नॉन स्टॉप गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर फफूंद रेलवे स्टेशन से निकल रही थी। स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अप मेनलाइन के पास रोशन ट्रेन के आगे कूद गए। रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पर जीआरपी और दिबियापुर थाना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर रोशन के परिजन भी आ गए। शिनाख्त के बाद शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रोशन के भाई सचिन ने बताया कि कानपुर से दवा लेने की बात कहकर रोशन घर से निकले थे। घर में उनकी बेटियां आद्या व मिस्टी हैं।
जीआरपी चौकी प्रभारी फफूंद विवेक कुमार ने बताया कि मौके से शिक्षक का मोबाइल फोन मिला है। हालांकि उसमें पासवर्ड पड़ा है। आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। पत्नी से बात की जा रही है।


मोबाइल पर किसी से कर रहे थे बहस
बताया गया कि शिक्षक रोशन सिद्धार्थ नगर जनपद के जिस स्कूल में तैनात थे, वहां पर वह स्कूल में अकेले शिक्षक थे। ऐसे में उनका निर्धारित समय पर जाना तय था। पत्नी मायके में गई हुई थी। घटना से पहले यात्रियों ने रोशन को मोबाइल पर किसी से काफी देर तक बहस करते हुए देखा था। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed