{"_id":"689095ce3819749ff9012fa5","slug":"a-student-riding-a-bicycle-was-beaten-up-four-booked-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1213738-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साइकिल सवार छात्र को पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साइकिल सवार छात्र को पीटा, चार पर केस
Mon, 04 Aug 2025 04:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
औरैया। बेला थाना इलाके में साइकिल से घर लौटते समय एक किशोर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के भाई पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बेला थाना क्षेत्र के महू निवासी शिव प्रताप सिंह का बेटा रमन (16) दो अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था।
रास्ते में भदौरा मोड़ के पास लक्षीराम पुरवा निवासी अवनीश यादव, मनीष व बेला बस्ती निवासी इस्तियार अली समेत कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पिटाई कर दी। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)