{"_id":"6a1c6cc8493a53f7390c0e31","slug":"a-student-jumped-into-the-ganges-to-save-his-friend-both-drowned-auraiya-news-c-213-1-sknp1042-150705-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोस्त को बचाने गंगा नदी में उतरा छात्र, दोनों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोस्त को बचाने गंगा नदी में उतरा छात्र, दोनों की डूबकर मौत
विज्ञापन
फोटो-01- कृष्णा। फाइल फोटो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के निकामदपुर मजरा दहेलिया में शनिवार शाम गंगा नदी में नहाते समय मासूम डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दोस्त भी डूब गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों दोस्तों के शव बाहर निकाले। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
निकामदपुर निवासी राम शंकर का पुत्र ध्रुव (8) पड़ोसी गांव जीवनपुरवा में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रामशंकर ने बताया कि शनिवार शाम ध्रुव गांव के ही ब्रजपाल के पुत्र कृष्णा (10) के साथ मवेशी चराने गांव से 500 मीटर दूर से निकली गंगा नदी के किनारे गया था। इस दौरान ध्रुव गंगा नदी में नहाने लगा। गहरे पानी में जाकर वह डूबने लगा तो शोर मचाते हुए कृष्णा भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। ध्रुव को बचाने की कोशिश में कृष्णा भी गहरे पानी में चला गया। यह देखकर आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
आसपास के गोताखोरों ने पहले नदी में जाल डाला और फिर खुद भी दोनों बच्चों की तलाश में उतर गए। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रात आठ बजे दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि डूबने के कारण बच्चों की मौत हुई है। उधर दूसरी ओर घटना का पता चलने पर नायब तहसीलदार राजेश पटेल ने भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बदहवास हुए परिजन को संभालना हुआ मुश्किल
दोनों बच्चों के शव मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। कृष्णा की मां विनीता बेहोश हो गईं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के दौरान उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। कृष्णा छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। दूसरी ओर ध्रुव की मां बिट्टन भी बेटे का शव देख बेहोश हो गई। ध्रुव छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।