फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A stray cow hit a bike rider in the stomach with its horn, causing his death

Auraiya News: बाइक सवार के पेट में छुट्टा गोवंश ने मारा सींग, मौत

Wed, 09 Jul 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A stray cow hit a bike rider in the stomach with its horn, causing his death
औरैया। छुट्टा गोवंश ने एक युवक की जान ले ली। मंगलवार रात को बाइक से जा रहे युवक पर गोवंश ने हमला कर दिया। पेट में सींग मारने से वो घायल हो गया। बाइक पर साथ आए परिचित ने भी मदद नहीं की। अकेले होने की वजह अस्पताल में वो करीब तीन घंटे तक तड़पता रहा। सूचना पर आए परिजन उन्हें एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी में थे, तभी उनकी सांसें उखड़ गईं।
विज्ञापन

बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज गांव निवासी रोहित (38) मंगलवार रात करीब आठ बजे औरैया से बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। सुभाष चौक के पास रास्ते में उसे एक युवक मिल गया। युवक ने बमुरीपुर गांव तक छोड़ने की बात कही। इस पर रोहित ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और वह बमुरीपुर की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

जैसे ही वह दिबियापुर रोड पर द्विवेदी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे। बीच सड़क पर खड़े एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ की सींग उनके पेट में घुस गई जिससे वो गिरकर घायल हो गए। राहगीरों व साथ में मौजूद युवक ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देख रेफर कर दिया। सूचना पर रात करीब 11 बजे परिजन पहुंचे और उन्हें एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उनकी मौत हो गई। इस पर अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवक तड़पता रहा, अस्पताल वाले परिजनों का करते रहे इंतजार
पीएम व सीएम के संदेशों के बावजूद संवेदनाएं जिंदा नहीं हो रही हैं। सींग लगने से तड़प रहे युवक को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके साथ कोई परिजन न होने से वह तड़पता रहा। किसी डॉक्टर या कर्मचारी की संवेदना नहीं जगी कि उसे जिला अस्पताल तक पहुंचाया जाए। यही कारण है कि करीब तीन घंटे तक तड़पने के बाद जब परिजन पहुंचे, तब तक उनकी सांसे थम गईं। यहीं नहीं बाइक पर बमुरीपुर के लिए बैठा युवक भी तमाशबीन बना रहा। अजनबी होने से वह घायलावस्था में उसे लेकर अस्पताल तो पहुंचा लेकिन उसको जिला अस्पताल तक ले जाने की जहमत उसने भी नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed