{"_id":"67f56307b746ae037c012d94","slug":"a-speeding-auto-filled-with-devotees-overturned-five-injured-auraiya-news-c-211-1-knj1003-124518-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पांच घायल
Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के बेला रोड पर असेनी स्थित पेट्रोल पंप के पास श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार ऑटो पलटा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम मध्यप्रदेश के रतनगढ़ देवी के दर्शन करके एक परिवार लौट रहा था। एक ही ऑटो-रिक्शा में सहायल के आठ लोग सवार थे। असेनी स्थित पावर हाउस के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें सहायल निवासी दीपू सिंह और लक्ष्मी भी जख्मी हुए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप त्रिपाठी, एसआई इंद्रपाल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर भिजवाया। वहां डाॅक्टरों ने उपचार किया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने जांच की बात कही है।(संवाद)