{"_id":"69a47850e221a0703e0b46ef","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-bakery-burning-goods-worth-rs-20-lakh-to-ashes-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140627-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से बेकरी में लगी आग 20 लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से बेकरी में लगी आग 20 लाख का सामान जलकर राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान में संचालित मां वैष्णो बेकरी में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक प्रतिष्ठान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मोहल्ला आर्य नगर निवासी सौरभ व मोहित गुप्ता का बेकरी प्रतिष्ठान गांधी नगर में है। देर रात पड़ोसी शिव गोविंद सेंगर के परिजन ने पटाखों जैसी आवाजें सुनीं। बाहर निकलकर देखा तो मकान से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और संचालकों को फोन से सूचना दी।
कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के एसआई देवेश तिवारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दमकल वाहन को कई बार पानी भरकर लाया गया तथा पीछे की खिड़की तोड़कर और पड़ोसी मकान की छत पर चढ़कर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
करीब सुबह साढ़े तीन बजे लगी आग पर लगभग दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। लोगों के अनुसार आग से अंदर रखी स्प्रे बोतल, एयर प्रूफ काउंटर और डीप फ्रीजर के कारण पटाखों जैसी आवाजें आती रहीं। प्रतिष्ठान मालिक सौरभ पोरवाल ने बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि आग में पूरा सामान जल गया, लगभग 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान है। प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल व पुलिस की सक्रियता से आसपास के मकानों को बचा लिया गया।