फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A rivalry between two groups led to firing, with three people injured.

Auraiya News: दो पक्षों में रंजिश के चलते चली गोली, तीन को लगे छर्रे

Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A rivalry between two groups led to firing, with three people injured.
फोटो-19-सीएचसी में घायलों का मेडिकल करते डॉक्टर व मौजूद लोग। संवाद
बेला। थानाक्षेत्र के महू गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट और फायरिंग भी हुई। इससे एक पक्ष के एक बुजुर्ग के सिर में चोट लग गई। वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए। तीनों को बेला सीएचसी से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हालांकि पुलिस फायरिंग जैसी बात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


महू गांव में दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर रंजिश कई सालों से चली आ रही है। बुधवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों के अनुसार गोली छत से चलाई गई थी। गोली के छर्रे लगने से श्यामू पुत्र संजय सिंह, संजय सिंह पुत्र ओमकार सिंह और कमेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को बेला सीएचसी भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने घायलों का उपचार कर सभी को चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर करीब 10 बजे एसओजी व सर्विलांस टीम थाने पहुंची और रात भर आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को सम्राट, शैलेंद्र व ब्रह्मदेव उर्फ नन्हें को नीमहार गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। सम्राट की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सम्राट के ऊपर पहले से ही तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग का आरोप
एरवाकटरा थानाक्षेत्र के गांव ऊसरपाटी में बुधवार शाम होलिका दहन स्थल पर आखत (पूजन सामग्री) डालने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लाइसेंसी असलहे भी निकल आई और फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव ऊसरपाटी निवासी सौरभ कुमार के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे वह परिवार के रामकुमार, राजीव कुमार व ब्रह्मा देवी आदि के साथ गांव के आलोक कुमार के घर के सामने होलिका दहन स्थल पर आखत डालने गए थे। इसी दौरान होलिका माता के जयकारे लगाने पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षियों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए और लाइसेंसी असलहा से कई राउंड फायरिंग की। ईंट-पत्थर लगने से रामकुमार, सौरभ, ब्रह्मा देवी और राजीव कुमार को चोटें आईं।


वहीं दूसरे पक्ष के आलोक कुमार का आरोप है कि आखत डालने के दौरान पहले गाली गलौज की गई और कट्टे से फायरिंग की गई जिसमें उनके परिजन घायल हुए हैं। चर्चा है कि होलिका दहन के दौरान हुआ यह विवाद प्रधानी चुनाव की रंजिश से जुड़ा हुआ है। प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में पहले से ही गुटबाजी चल रही है। थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-19-सीएचसी में घायलों का मेडिकल करते डॉक्टर व मौजूद लोग। संवाद

फोटो-19-सीएचसी में घायलों का मेडिकल करते डॉक्टर व मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed