फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A policeman scuffled with a hotel employee after he asked for money for his food.

Auraiya News: खाने के पैसे मांगने पर पुलिसकर्मी ने होटलकर्मी से की हाथापाई

Sun, 12 Oct 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A policeman scuffled with a hotel employee after he asked for money for his food.
फफूंद। औरैया मार्ग स्थित एक होटल पर खाने के रुपये मांगने को पुलिस कर्मी से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर हाथापाई हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक पुलिस वर्दीधारी दीवान होटल के कर्मी से बातचीत करते हुए उसे धक्का देता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि खाने के बाद जब होटल संचालक ने उससे रुपये मांगे, तो वर्दी का रौब दिखाते हुए दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहा जा रहा है कि दीवान ने भुगतान करने से इन्कार करते हुए अभद्रता भी की। इसके बाद किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर फफूंद थाने के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि संबंधित दीवान पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स के रूप में यहां आया हुआ था। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही उसकी रवानगी तत्काल पुलिस लाइन के लिए कर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed