फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A pole broke due to a vehicle collision, causing the supply of water to three villages to be disrupted.

Auraiya News: वाहन की टक्कर से टूटा पोल, तीन गांवों की आपूर्ति रही ठप

Thu, 12 Mar 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A pole broke due to a vehicle collision, causing the supply of water to three villages to be disrupted.
कंचौसी। बिहारीपुर गांव में कंचौसी-औरैया सड़क पर लगे हाईटेंशन लाइन के पोल में बुधवार रात्रि करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े तीन गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। बिहारीपुर, जमौली और कंचौसी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने पोल टूटा देखा तो इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नया पोल लगाने का कार्य शुरू किया। दिनभर बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही और लोगों के मोबाइल और इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए तीन किलोमीटर दूर कंचौसी नगर का चक्कर लगाना पड़ा। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल बदल दिया गया है। विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed