{"_id":"68e7f9e3f993b58f60043511","slug":"a-person-with-a-reward-of-rs-25000-on-his-head-was-arrested-in-a-police-encounter-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132778-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जिलाबदर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जिलाबदर गिरफ्तार
Thu, 09 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-09एयूआरपी 10- आरोपी रजनीश। संवाद
बिधूना। अछल्दा गोलीकांड में फरार 25 हजार के इनामी जिलाबदर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के गोली चलाने से पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। जिलाबदर होने के बाद भी आरोपी ने गोलीकांड को अंजाम दिया था। इसमें एक युवक की मौत और उसका साथी गोली लगने से घायल हो गया था।
एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव अंधियारी पुलिया के पास छछूंद-फफूंद रोड पर पुलिस व स्वाॅट टीम रात एक बजे के करीब वाहन चेकिंग कर रही थी। फफूंद की तरफ से आ रहे बाइक सवार को टॉर्च दिखाकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार गांव बझेरा की लिंक रोड से निकलने का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। बाइक छोड़ वह झाड़ियों में जा छिपा। वहां से उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी।
घायल हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौतला निवासी रजनीश बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी घसारा घाटमपुर के पास हुई गोलीकांड में शामिल था। इसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। फरारी के चलते आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
गोलीकांड में अभी तक तीन को भेजा जा चुका जेल
बिधूना। अछल्दा क्षेत्र के गांव हर नारायणपुर निवासी विपिन यादव व दोस्त प्रशांत उर्फ शिवा भदौरिया पर बदमाशों ने 24 सितंबर को तमंचे से फायर कर दिया था। इसमें हिस्ट्रीशीटर विपिन घायल हो गया था जबकि प्रशांत भागने में कामयाब रहा था। उसे बदमाश घर के बाहर से उठा ले गए। बाद में गोली मारकर हत्या की थी। दो दिन बाद 26 सितंबर को पुलिस ने उसका शव धान के खेत से बरामद किया था।
मामले में पुलिस ने गांव गोतला निवासी मुख्य आरोपी सुखानी, रजनीश, रॉकी, राहुल जयकेश, सुखदेव, गौतम, बलवीर, कुलदीप सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस सुखानी, गौतम व सुखदेव को पहले की जेल भेज चुकी है। इसमें सुखानी व गौतम को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। वहीं, बुधवार रात हुई मुठभेड़ में तीसरा आरोपी रजनीश धरा गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गोलीकांड में शामिल मुख्य आरोपी सुखानी का रजनीश सगा भाई है। पुलिस डायरी में रजनीश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।
-- -- -- -- -
जिलाबदर रहते रजनीश ने गोलीकांड को दिया था अंजाम
बिधूना। अछल्दा के गांव घसारा घाटमपुर के पास हुए गोली कांड में शामिल 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार जब इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। तब रजनीश जिलाबदर था। इसके घटना में शामिल होने से पुलिस की गश्त व खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े हुए थे। साथ ही वह पुलिस के लिए चुनौती भी बना था। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि इसी आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर विपिन व उसके दोस्त प्रशांत भदौरिया को गोली मारी थी। बरामद किए गए तमंचे से ही उसने दोनों को गोली मारी थी। आरोपी ने पूछताछ में यह बात कबूल की है। (संवाद)