फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A motorcycle was found buried in the mud at a burial site in Sikhu.

Auraiya News: सिखु में अंत्येष्टि स्थल पर मिट्टी में दबी मोटरसाइकिल मिली

Thu, 26 Feb 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A motorcycle was found buried in the mud at a burial site in Sikhu.
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सिखु में सिखु व पुलन्दरपुर के बीच बम्बा किनारे स्थित अंत्येष्टि स्थल पर मिट्टी में दबी एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बुधवार को 112 पर सूचना मिली कि गड्ढे में दबे वाहन का हिस्सा बाहर दिख रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीण ब्रम्हपाल सिंह ने बताया कि सिद्धांत सिंह ने खेत में लाही काटते समय लोहे का हिस्सा दिखने पर पुलिस को सूचना दी। खोदाई में बजाज डिस्कवर मॉडल की बाइक निकली, जो लंबे समय तक दबे रहने से जंग लगी और क्षतिग्रस्त है। नंबर प्लेट पर अंक नहीं मिले, इसलिए तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। पुलिस बाइक को थाने लाकर साफ कर चेसिस नंबर से स्वामी का पता लगाएगी। चोरी या किसी आपराधिक घटना से जुड़े होने की आशंका में जांच जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed