फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A mother grieving over the death of her son was duped of Rs 1.50 lakh.

Auraiya News: बेटे की मौत के गम में डूबी मां से 1.50 लाख की ठगी

Sat, 21 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A mother grieving over the death of her son was duped of Rs 1.50 lakh.
औरैया। इकलौते बेटे की मौत के मामले में कार्रवाई के नाम पर कथित पत्रकार ने युवक की मां से 1.50 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि काम न होने पर रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी रंजना चौधरी ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल 2025 को दिबियापुर में उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। इसी बीच मोहल्ला गोविंद नगर निवासी कथित पत्रकार अमित गुप्ता उनसे मिला।
आरोप है कि अमित ने पीड़िता को झांसा दिया कि वह पुलिस से मिलकर प्राथमिकी दर्ज कर न्याय दिलाएगा। इस काम के लिए आरोपी ने महिला से कई बार रुपये लिए और कुल मिलाकर 1.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। यह रकम नकद और चेक के माध्यम से दी गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने अमित से संपर्क करने और रुपये वापस मांगने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। उधर, थक-हारकर शनिवार को महिला एसपी अभिषेक भारती के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने महिला को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपराध निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed