फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A man dead by electric sock in auraiya

करंट से युवक की मौत

Tue, 24 Jan 2017 09:51 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 24 Jan 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock in auraiya
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
 सबमर्सिबल की केबिल डालने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह करंट से बचाया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने  मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुर में रहने वाले 24 वर्षीय रवि दोहरे पुत्र फूल सिंह दोहरे प्राइवेट सबमर्सिबल लगाने का काम करते थे। यह मंगलवार की दोपहर लगभग चार बजे दिबियापुर रोड पर कखावतू गांव के पास एक मकान में सबमर्सिबल लगाने गए थे। सबमर्सिबल चलाने के लिए केबिल डालते समय यह करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने इन्हें लाठी मारकर छुड़ाया। केबिल काटकर सप्लाई बंद की गई। मौजूद लोग रवि को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी गई। परिजन रोते बिलखते सौ बेड अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आकर युवक की मौत की सूचना मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed