फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A laborer including father and son injured in separate road accidents

Auraiya News: अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पिता पुत्र सहित एक मजदूर घायल

Mon, 03 Jun 2024 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
A laborer including father and son injured in separate road accidents
औरैया। फफूंद और दिबियापुर क्षेत्र में अलग अलग हुई मार्ग दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रजुआमऊ गांव निवासी पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि वह बाइक से पिता के साथ दिबियापुर आ रहे थे। जैसे ही वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के हरचंदपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे। कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में तेजी से टक्कर मार दी। जिससे वह व उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि राहगीरों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक पिता की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना फफूंद थाना क्षेत्र के नगला पाठक गांव के समीप की है। जहां तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल मजदूर को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। घायल मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक भट्ठे पर काम करता है और वह साइकिल से भट्ठे से घर वापिस जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अपराध संक्षेप:::

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो घायल

औरैया। दिबियापुर निवासी एक युवक ने संजय नगर मुहाल निवासी युवक पर मजदूरी के पैसे न देने का आरोप लगाकर थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक मनीष पोरवाल निवासी राम मंदिर के पीछे दिबियापुर ने बताया कि थाने के पीछे मुहाल संजय नगर निवासी एक युवक ने उसकी मजदूरी के रुपये नहीं दिए हैं। पीड़ित मनीष ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर थाना क्षेत्र के पुरवा भूपत गांव निवासी एक महिला गीता के साथ परिवार के सदस्य जमीन बंटवारे के मामले में आए दिन मारपीट करते है,। पीड़िता ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed