फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A jammed truck got stuck at the railway gate due to jam

रेलवे फाटक पर लगे जाम में फसी एंबुलेंस

Mon, 25 May 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
A jammed truck got stuck at the railway gate due to jam
फोटो 25एयूआरपी14- रेलवे फाटक के समीप लगे जाम का नजारा व फसी एंबुलेंस - फोटो : AURAIYA
कस्बा स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार को मौरंग लदा ट्रक फंसने से जाम लग गया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में एंबुलेंस भी फंसी नजर आई।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे एक श्रमिक ट्रेन को गुजारने के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। फाटक खुला तो वाहन चालकों में जल्दी फाटक पार करने को लेकर अफरातफरी मच गई। इसी बीच रेलवे फाटक पर मौरंग लदा ट्रक फंस गया।
विज्ञापन

ट्रक के फंसने से यातायात बाधित हो गया। लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इसी बीच दूसरी श्रमिक ट्रेन निकलने लगी तो फाटक पर वाहनों के होने के चलते ट्रेन को रोका गया और रेलवे कर्मचारियों ने मशक्कत कर फाटक बंद कराया। तब श्रमिक ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा फाटक खुला तो जाम खुलने में लगभग आधा घंटा लग गया। इस जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया कि व्यस्त रूट होने के चलते ट्रेनों का आवागमन बना रहता है। मौरंग लदा ट्रक फंसने से जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed