फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A herd of nilgai is destroying the pearl millet and maize crops.

Auraiya News: बाजरा व मक्के की फसल चौपट कर रहा नीलगाय का झुंड

Tue, 04 Aug 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A herd of nilgai is destroying the pearl millet and maize crops.
बाजरा के खेत में मौजूद नीलगाय का झुंड।संवाद
रुरुगंज। कस्बे व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड के रूप में खेतों में पहुंच रही नीलगाय खेतों में खड़ी बाजरा व मक्के की फसल को चौपट कर रही हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

किसान रामप्रसाद, अतबल सिंह, प्रमोद कुमार व बीपी शाक्य का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद नीलगायों से फसलों को बचा पाना मुश्किल हो गया है। रात के समय झुंड के रूप में खेतों में घुसकर नीलगाय फसलों को रौंद देती हैं और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाती हैं। इससे आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से नीलगायों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो बाजरा और मक्के की पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed