{"_id":"6940584b6b849dee5e09eb34","slug":"a-dumper-rams-into-a-damaged-container-on-the-highway-injuring-the-driver-and-helper-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136132-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईवे पर खराब खड़े कंटेनर में घुसा डंपर, चालक-हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईवे पर खराब खड़े कंटेनर में घुसा डंपर, चालक-हेल्पर घायल
Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-02-हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन व मौजूद पुलिस। संवाद
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव मोहारी के पास खड़े बालू लदे खराब कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया।
हादसे में चालक-हेल्पर घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। एटा के गांव किशनपुर निवासी पवन चालक हैं। रविवार को वह बनारस से कंटेनर में पार्सल लोड कर दिल्ली जा रहे थे। तकनीकी खराबी होने के कारण कंटेनर कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव मोहारी में खड़ा कर दिया।
फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला पीपल निवासी पिंटू यादव और गांव सिंघुपुर निवासी हेल्पर नितिन झांसी से डंपर में बालू लोड कर फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डंपर गांव मोहारी के पास खड़े खराब कंटेनर में पीछे से घुस गया। हादसे में चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। जानकारी पर हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
मौजूद लोगों की मदद से चालक और हेल्पर को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां घायलों में सुधार न होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल के मामले में प्राथमिकी
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव चावरपुर निवासी राम बाबू ने बताया कि 18 नवंबर की शाम सात बजे उनका बेटा रोहित राजपूत पैदल बाजार जा रहा था। फफूंद की तरफ से चालक जितेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को कानपुर निजी अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अनंतराम। औरैया कोतवाली के गांव सलैया निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह नौ दिसंबर की रात चाचा प्रशांत कुमार को छोड़ने मुरादगंज गए थे। वापस आते समय रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। इससे चाचा प्रशांत कुमार घायल हो गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)