{"_id":"6a1dbdd2ccf076904607e870","slug":"a-dumper-loaded-with-soil-passing-in-front-of-the-police-station-was-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145895-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: थाने के सामने से गुजर रहा मिट्टी लदा डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: थाने के सामने से गुजर रहा मिट्टी लदा डंपर सीज
Mon, 01 Jun 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38- डंपर को घेर कर पकड़ती पुलिस। संवाद
बेला। बिना नंबर प्लेट के जा रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। वाहन पर एआरटीओ व जिला खनन अधिकारी ने 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम थाने में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट का डंपर मिट्टी लादकर थाने के ठीक सामने से गुजरा रहा था। संदिग्ध लगने पर थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ उसका पीछा किया और गांव बर्रु कुलासर रोड पर घेराबंदी कर डंपर को रोक लिया।
पुलिस जांच में डंपर चालक मिट्टी खनन से जुड़ी अनुमति, रॉयल्टी या वाहन के कोई भी जरूरी कागजात पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक ने कुबूल किया कि वह कन्नौज से नहर की सिल्ट भरकर बेचने के लिए लाया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर को सीज कर दिया गया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी व एआरटीओ को जानकारी दे दी गई है।