फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A day before cousin's tilak, sister swings on the noose

Auraiya News: चचेरे भाई के तिलक से एक दिन पहले बहन फंदे पर झूली

Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
A day before cousin's tilak, sister swings on the noose
औरैया/अछल्दा। थाना क्षेत्र के खलरा में बुधवार सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने बेटी के शव को फंदे पर लटकता देख चीखना शुरू कर दिया। पड़ोसी व परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। गुरुवार को चचेरे भाई का तिलक समारोह होना है, परिजन तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन

खलरा निवासी श्याम बाबू के भतीजे विकास के तिलक की तैयारियां चल रहीं थी। गुरुवार को लड़की वाले तिलक की रस्में पूरी करने के लिए आने वाले थेे। जिसके चलते घर में खुशी का माहौल था, रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे पर श्यामबाबू की बेटी का कंचन (18) का शव दूसरे घर में टिनशेड के नीचे फंदे से लटकता मिलने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

मृतका की मां रामपूती ने पुलिस को बताया कि पति श्यामबाबू बड़ौदा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी ने 12वीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बुधवार सुबह बेटी किसी से फोन पर बात कर रही थी। करीब साढ़े नौ बजे पर वह दूसरे घर में लगे सबमर्सिबल से नहाने की बात कहकर चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर वह बेटी को बुलाने के लिए पहुंची। वहां उसे टिनशेड के नीचे बेटी का शव रस्सी के फंदे से लटकता दिखा तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुन परिजन व पड़ोसी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ यातायात अशोक कुमार ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना के पीछे का कारण जानने के लिए मृतका का फोन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका की कॉल डिटेल व फोन की जांच की जा रही है। मामले में जांच व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed