फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A civil defense committee will be formed in every ward.

Auraiya News: हर वार्ड में गठित होगी नागरिक सुरक्षा समिति

Fri, 09 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A civil defense committee will be formed in every ward.
औरैया। किसी भी तरह की भ्रांति, वैमनुष्यता आपस में न हो। विषम परिस्थिति में आपसी सहयोग से समस्याओं को दूर कराया जाए। इस मंशा को पूरा करने के लिए शहर के सभी 25 वार्डों में नागरिक सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। इसमें जिम्मेदार नागरिकों को जगह दी जाएगी। इनका सरकारी मशीनरी से भी तालमेल रहेगा। बृहस्पतिवार को एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, ईओ राम आसरे कमल समेत सभासदों संग बैठक की। सभासदों को नागरिक सुरक्षा समिति के खाके से अवगत कराया गया। एडीएम ने बताया कि नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुरक्षा समिति बनाई जाएगी। इसके लिए जागरूक लोगों को समिति में जोड़ा जाना है। सभासदों की ओर से इन लोगों की सूची मुहैया कराई जाएगी। समिति में शामिल लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आपात स्थिति में ये समितियों के सदस्य सरकारी मशीनरी का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed