{"_id":"69efad94d7c10643380c1c14","slug":"a-bus-hit-the-bike-of-a-youth-who-was-going-to-take-the-home-guard-exam-auraiya-news-c-211-1-aur1008-143829-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होमगार्ड परीक्षा देने जा रहा युवक की बाइक में बस ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होमगार्ड परीक्षा देने जा रहा युवक की बाइक में बस ने मारी टक्कर
Tue, 28 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-अस्पताल में भर्ती घायल युवक। संवाद
अछल्दा। सोमवार की सुबह स्कूल बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक फतेहगढ़ में होमगार्ड की परीक्षा देना जा रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
छोटी पड़रिया थाना अजीतमल निवासी लवकुश (22) अपने चचेरे भाई अमित कुमार (27) के साथ सोमवार सुबह करीब पांच बजे होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए बाइक से फतेहगढ़ जा रहा था। इसी दौरान अछल्दा के पास स्कूली बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। लवकुश के पैर में गंभीर चोट थी, वहीं अमित की भी हालत नाजुक थी।
विज्ञापन
इसके चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां दोनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।